केन्द्र शासनके आदेशकी अवहेलनाके कारण अब ‘ट्विटर’पर लग सकता है प्रतिबन्ध
१० फरवरी, २०२१
सामाजिक जालस्थल ‘ट्विटर’को शीघ्र ही केन्द्र शासनके आदेशकी अवहेलनाका परिणाम भुगतना पड सकता है । समाचारके अनुसार गत सप्ताह भारत शासनद्वारा ‘ट्विटर’पर १४०० खातोंपर प्रतिबन्ध लगानेका आदेश दिया गया था । यह वही खाते थे जिनकेद्वारा किसान आन्दोलनमें हिंसा भडकाई जा रही है । इससे पूर्व शासनद्वारा ‘फेसबुक’ व ‘यूट्यूब’को भी राष्ट्र विरोधी खातोंको प्रतिबन्ध लगाने को कहा गया था एवं उन्होंने इस आदेशका पालन भी किया; परन्तु राष्ट्रद्रोही ‘ट्विटर’ने पुनः अपने कृत्योंको दोहराते हुए केन्द्र शासनके आदेशका पालन नहीं किया है । ‘ट्विटर’पर ऐसे अनेक खाते हैं जो खालिस्तानी समर्थकोंके है व आतंकी राष्ट्र पाकिस्तानद्वारा पोषित किए जा रहे हैं; अतः उनको निष्क्रिय करना अनिवार्य है ।
राष्ट्र द्रोहियोंपर अंकुश लगाना शासनका ही उत्तरदायित्व है और ऐसे निर्णयोंमें विलम्ब करनेसे राष्ट्रकी हानि भी हो सकती है; अतः केन्द्र शासनको शीघ्र ही अपने इस निर्णय को लागू कर ‘ट्विटर’पर प्रतिबन्ध लगाए । यही सब राष्ट्रप्रेमियोंकी भी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : स्वराज्य
Leave a Reply