‘ट्रैक्टर रैली’में हिंसाके पश्चात ‘ट्विटर’ने किए ५५० खाते बन्द
२८ जनवरी, २०२१
राजधानी देहलीमें गणतन्त्र दिवसके अवसरपर किसानोंद्वारा की गई ‘ट्रैक्टर रैली’के मध्य हुई हिंसाके प्रकरणमें ‘ट्विटर’ने बुधवारको ५५० खाते बन्द कर दिए हैं । ‘ट्विटर’के प्रवक्ताने कहा कि हिंसा, दुर्व्यवहार और धमकियोंके लिए यहां कोई स्थान नहीं है । ये खाते सामान्यतः कथित किसान आन्दोलन समर्थकोंके थे ।
‘ट्वीटर’ने निश्चित ही यह कार्यवाही जागरूक हिन्दुओंके दबाव में की है अन्यथा इसी ‘ट्वीटर’ने अनेक बार हिन्दूवादियोंको अवरुद्ध किया है । सभी इसी प्रकार हिन्दू जागरणका कार्य करते रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply