फरवरी २२, २०१९
कुशीनगरके खड्डा क्षेत्रके ग्राम मिश्रौली स्थित बांधके समीप एक गन्ने खेतमें नीलगाय काट रहे लोगोंको ग्रामीणोंने घेर लिया । सूचनापर पहुंची खड्डा पुलिसने दो आरोपियोंको पकड लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए । पुलिसने मांसको गड्ढेमें पटवाते हुए अभियोग प्रविष्टकर कार्यवाहीमें लगी हुई है ।
हनुमानगंज थाना क्षेत्रके पथलहवा गांव निवासी असरफ अपने साथियोंके साथ गुरुवार, २१ फरवरीको आखेट (शिकार) करनेके नामपर मिश्रौली गांवके बंधेके समीप एक गन्नेके खेतमें ले गया । जहां वह अपने साथियोंके साथ मिलकर जालमें फंसी नीलगायको काटने लगा । इसी मध्य उधरसे क्रिकेट मैच खेलने जा रहे संजय यादव, घनश्याम, रंजीत, गोलू श्रीवास्तव, दशरथ चौधरी, अतुलको इसकी भनक लग गई ।
वे सभी उन लोगोंको घेर लिए और इसकी सूचना पुलिसको दे दी । सूचनापर एसओ खड्डा अनुज कुमार सिंह मयफोर्स वहां पहुंच गए । मौका देख अन्य आरोपी भाग गए, जबकि अमजद व रईश निवासी बैराटोलाको (हनुमानगंज) पुलिसने काटे गए मांसके साथ पकड लिया । पुलिसने मांसको गड्ढा खोदकर पटवा दिया । पकडे गए दोनों आरोपियोंके विरुद्ध ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्टकर पुलिसने उन्हें कारावास भेज दिया ।
“गायकी बार-बार ऐसी विडम्बना केवल इसी बातकी ओर संकेत करती है कि धर्मान्धोंको विधानका अथवा दण्डका भय नहीं है; क्योंकि उन्हें ज्ञात है कि वे बचकर निकल जाएंगें; अतः अब गौरक्षण हेतु केवल और केवल हिन्दू राष्ट्रकी ही आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply