दिसम्बर १३, २०१८
जम्मू कश्मीरके बारामूला जनपदमें सुरक्षाबलोंके साथ रात भर चली मुठभेडमें दो आतंकवादी मारे गए । सेनाके एक अधिकारीने बृहस्पतिवार, १३ दिसम्बरको यहां बताया कि सुरक्षाबलोंने आतंकवादियोंकी उपस्थितिकी सूचना मिलनेके पश्चात बुधवार शामको सोपोरके बर्थ कलां क्षेत्रकी घेराबंदी की और अन्वेषण अभियान चलाया । उन्होंने बताया कि आतंकवादियोंने सुरक्षाबलोंपर गोलियां चलानी आरम्भ कर दी, जिसके पश्चात मुठभेड आरम्भ हो गई । अधिकारीने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए । अभियान अभी चल रहा है । उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियोंका अभिज्ञान और वह किस संगठनसे जुडे थे ?, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पायी है ।
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply