छत्तीसगढके कांकेरमें आईईडी विस्फोटमें २ सैनिक चोटिल और एक नक्सली ढेर !


नवम्बर २, २०१८

छत्तीसगढमें विधानसभा मतदानके कारण नक्सली आक्रमणकी घटनाएं काफी बढ गई हैं । शुक्रवार, २ नवम्बरको कांकेरमें एक आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें सीमा सुरक्षा बलके (बीएसएफके) दो सैनिक चोटिल हो गए हैं । बताया जा रहा है कि मतदान दलके जानेके पूर्व बीएसएफके जवान गश्तपर निकले थे ।

वहीं, बीजापुरमें सुरक्षाबलों और नक्सलियोंके मध्य मुठभेडमें सेनाने एक नक्सलीको मार गिराया है ! उसके पास एक राइफल भी मिला है । सेना और नक्सलियोंके मध्य मुठभेड अभी भी जारी है ।

बता दें कि इससे पूर्व ३० अक्तूबरको दंतेवाडामें नक्सलियोंने दूरदर्शनके दलपर आक्रमण किया था, जि,में एक पत्रकार और दो सुरक्षाकर्मियोंकी मृत्यु हो गई थी ।

इसके अतिरिक्त २८ अक्तूबरको भी नक्सलियोंने सुरक्षाबलोंपर आक्रमण किया था । इसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलके (सीआरपीएफ) चार सैनिक हुतात्मा हो गए थे, जबकि दो सैनिक चोटिल हुए थे ।

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution