परीक्षार्थियोंसे उतरवाए मंगलसूत्र, जनेऊ व कलावा, उत्तराखंड ‘एसएससी’ विवादोंमें


३० जुलाई, २०२१
      उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा केन्द्रपर हिन्दू अभ्यार्थियोंसे दुर्व्यवहारके कारण विवादमें आ गया है । बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोगद्वारा कराई जा रही एक परीक्षामें परीक्षा देने आए परीक्षार्थियोंको मंगलसूत्र एवं कलावे उतारनेके निर्देश दिए गए ।
     परीक्षाके नियमोंमें यह स्पष्ट रूपसे लिखा गया था कि परीक्षार्थियोंको मंगलसूत्र पहनने दिए जानेकी अनुमति होगी । इस प्रकरणपर अब विवाद बढता हुआ द्रष्टिगोचर हो रहा है । उत्तराखंड राज्यमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा १८ से २५  जुलाईके मध्य परीक्षा कराई जा रही थी । इस परीक्षामें विभागके अधिकारियोंद्वारा परीक्षा देने गई कई महिलाओंके मंगलसूत्र उतरवाए गए, तो कई पुरुषोंको कलावे और जनेऊ उतारनेके निर्देश भी दिए गए ।
       भाजपा शासित देवभूमि उत्तराखंडमें सनातन संस्कृतिका यह घोर अपमान है एवं अधिकारियोंद्वारा किया गया निकृष्ट और निन्दनीय कृत्य है, जिसके लिए इन्हें दण्ड अवश्य मिलना चाहिए । हिन्दुओ, सङ्गठित होकर वैध मार्गसे प्रत्येक मंचपर इसका विरोध करें, तभी ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’का धर्मकथन चरितार्थ होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution