सितम्बर २७, २०१८
भारतीय जनता पार्टीके (बीजेपी) विधायक संगीत सोमके मेरठ स्थित घरपर बुधवार-गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगोंने आक्रमण कर दिया ! इसमें धुआंधार गोलीबारी की गई और हथगोले भी फेंके गए ! यद्यपि, विधायक या अन्य किसीको कोई चोट या हानि नहीं पहुंची है । जो हथगोला फेंका गया, वह फटा ही नहीं, जिसके चलते कोई बडी हानि नहीं हुई है ।
विधायक संगीत सोमने बताया, “मुझे किसी भी प्रकारका भयभीत करनेके लिए चलभाष नहीं आया था । हां, दो वर्ष पूर्व एक चेतावनीमें मुझे कहा गया था कि मुझपर हथगोलेसे प्रहार किया जाएगा !” बताते चलें कि संगीत सोम कई बार अपने विवादोंको लेकर चर्चामें रहे हैं । सोमको ‘जेड श्रेणी’की सुरक्षा प्राप्त है ।
घटनाकी सूचना पाकर वहांपर पहुंचे मेरठके एसएसपीने कहा, “हमें सुरक्षाकर्मीने बताया कि घटना लगभग १२:४५ पर हुई । हमें कुछ कारतूस मिले हैं और गोलियोंके निशानकी जांच चल रही है ।”
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply