‘आईएसआई’को गोपनीय सूचनाएं देने वाला ‘बीएसएफ’का राष्ट्रद्रोही एटीएसके हाथ लगा


सितम्बर १९, २०१८

‘हनी ट्रैप’के प्रकरणमें एक बीएसएफ जवानको उत्तरप्रदेश एटीएसने नोएडासे बन्दी बनाया है । वह महिलाओंसे मित्रता कर गोपनीय सूचनाएं आतंकी संगठन ‘आईएसआई’को देता था !

डीजीपी ओपी सिंहने बुधवारको बताया कि बीएसएफका जवान अच्युतानन्द मिश्रा लडकियोंके नामसे फर्जी ‘फेसबुक आईडी’ बनाकर सशस्त्र बलोंके कर्मियोंसे मित्रता करता था और फिर उनसे सेना से जुडी सभी गोपनीय सूचनाएं लेकर आतंकी संगठन ‘आईएसआई’को देता था ! आरोपी मध्यप्रदेशके रीवा क्षेत्रका रहने वाला है । वह वर्ष २००६ में ‘बीएसएफ’में भर्ती हुआ था । उसके चलभाष और ‘फेसबुक’ खाताके रूपमें अन्तर्जाल साक्ष्य मिले हैं । जिस आतंकी संगठन से वह बात करता था, उसका चलभाष क्रमांक ‘पाकिस्तानी मित्र’के नाम से उसने संरक्षित कर रखा था ।

डीजीपीने बताया कि अच्युतानन्दने अपना दोष स्वीकार कर लिया है । उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । डीजीपीने कहा कि एटीएसके पुलिस उपाधीक्षक मनीष सोनकरकी अध्यक्षतामें दलने आरोपीको बन्दी बनाया है ।

 

“जब राष्ट्रद्रोही घरमें ही हो तो बाहर वालोंकी आवश्यकता ही क्या है ? शासन इन द्रोहियोंको ढूंढकर निकाले और मृत्युदण्ड दें !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution