उत्तरप्रदेशमें लोगोंको ३ माह निशुल्क खाद्यान्न, ‘कोरोनाकाल’में अनाथ हुए बच्चोंका पूरा व्यय उठाएगा योगी शासन
२० मई, २०२१
उत्तर प्रदेशका योगी शासनने ’कोरोना’से उत्पन्न परिस्थितियोंके कारण निर्धनों और अभावग्रस्तोंको तत्काल सहायता पहुंचानेके लिए सभी ‘राशन कार्ड’ धारकोंको ३ माहकी अवधितक खाद्यान्न निशुल्क देनेका निर्णय लिया है । उत्तर प्रदेशमें २० मई, २०२१, गुरुवारको प्रधानमन्त्री ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’के अनुसार ३.३० करोड ‘कार्ड’ धारकोंमें ३ माहका निशुल्क खाद्य पदार्थ वितरित किया जाएगा । योगी शासनने निर्णय लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियोंके ‘राशन कार्ड’ नहीं बने हैं, अभियान चलाकर उनके भी ‘राशन कार्ड’ बनाए जाएंगे तथा उन्हें तत्काल खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाएगा ।
जिस प्रकार योगी शासन राज्यके लोगोंके सुविधा हेतु प्रयास कर रहे हैं, वो प्रशंसनीय है । यदि सभी नेता, योगी आदित्यनाथसे प्रेरित होकर अपनी जनता तथा राष्ट्रके लिए प्रयास करें तो भारतकी प्रगति होनेमें अधिक समय नहीं लगेगा तथा इस ‘कोरोना’से युद्ध सक्षम होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply