अमित शाहकी ‘रैली’में मुसलमान युवकने लगाए ‘जय श्रीराम’के उद्घोष, स्वयंको बताया श्रीरामका वंशज


०६ दिसम्बर, २०२१
              उत्तर प्रदेशके सहारनपुरमें ‘भाजपा’द्वारा आयोजित एक ‘रैली’में मुसलमान युवकने ‘जय श्रीराम’ तथा ‘भारत माताकी जय’के उद्घोष लगाए ! वहीं उसके इस वर्तनपर देवबंदके ‘उलेमा’ क्रोधित हो गए और ‘उलेमा’ मुफ्ती अरशद कासमीने कहा कि इस व्यक्तिको अब ‘मौलानाओं’से मिलकर ‘रूजू’ व अल्लाहसे ‘तौबा’ करनी चाहिए । इस कट्टरपन्थी परामर्शकी चिन्ता किए बिना युवक अहसान रावने कहा कि श्रीराम उनके पूर्वज है और उन्हें ‘जय श्रीराम’ व भारत माताकी जय कहनेमें कोई सङ्कोच नहीं । समाचारके अनुसार केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह शनिवार, ४ दिसम्बरको सहारनपुरमें एक जनसभाको सम्बोधित कर रहे थे । उसी मध्य उक्त मुसलमान युवकने यह उद्धोष किए । इस प्रकरणका दृश्यपट भी सामाजिक जालस्थलपर अत्यधिक प्रसारित हो रहा है व लोग अहसान रावकी प्रशंसा कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ‘स्टेट यूनिवर्सिटी’के शिलान्यासके कार्य व जनसभाको सम्बोधित करने हेतु सहारनपुर गए थे ।
         जो धर्मकी शरणमें आएगा वही मुक्ति पाएगा । आनेवाले घोर आपातकालमें धर्मकी शरणागत लोगोंका ही ईश्वर रक्षण करेंगे और अब यह अन्य पन्थोंके अनुयायी भी समझ रहे हैं तथा अपने मूल धर्म अर्थात सनातन धर्ममें लौट रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution