जुलाई १७, २०१८
मध्यप्रदेशके माध्यमिक विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और उर्दू अकादमीद्वारा संचालित उर्दू कक्षाके वर्ष-२०१८ की परीक्षामें ९० प्रतिशतसे अधिक अंक लाने वाले छात्रोंको ‘मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी’द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
आधिकारिक सूचनाके अनुसार प्रथम पुरस्कार २०००, द्वितीय १५०० और तृतीय पुरस्कार १००० रुपये का होगा । इसके साथ पुरस्कारमें प्रतीक और प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा । पात्रताकी श्रेणीमें आने वाले छात्रोंका सत्यापित अंक-सूची, बैंक पासबुकके प्रथम पृष्ठकी प्रतिलिपि (फोटो-कॉपी), चलभाष क्रमांक और पूरा पता २५ अगस्ततक मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, ‘मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन’में भेजना सुनिश्चित करें !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply