बसपाका वक्तव्य, उत्तर प्रदेशमें सत्तामें आए तो बहुत तीव्र गतिसे बनाएंगे भव्य राम मन्दिर


२५ जुलाई, २०२१
       अयोध्यामें शुक्रवार, २३ जुलाईको ‘बसपा’द्वारा किए गए एक सम्मेलनमें ‘बसपा’ दलके राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रने भाजपापर लक्ष्य साधते हुए प्रश्न उठाया और कहा, “भाजपा अयोध्यामें श्रीरामकी बात करती है; परन्तु सीता माताकी बात कभी नहीं करते । बिना माता सीताके तो श्रीरामकी बात करना अधूरा लगता है ।”
बसपाके राष्ट्रीय महासचिव और दलके ब्राह्मण ‘चेहरे’ सतीश मिश्रने ब्राह्मणोंको चुनावोंमें साथमें आकर अपनी शक्तिका प्रदर्शन करने जैसी बातें कहीं । उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि अगले वर्ष बसपा दल पूर्ण बहुमतसे उत्तर प्रदेशमें सत्तामें आती है, तो वे राम मन्दिरके धीमी गतिसे चल रहे कार्यको तीव्रता देंगे एवं भव्य राम मन्दिरका निर्माण भी करेंगे ।
उल्लेखनीय है कि बसपा स्वयंको भीमराव अंबेडकरके विचारोंपर चलनेवाला दल बताती है एवं यह दल लगभग प्रारम्भसे ही पिछडे वर्गके देशवासियोंका नेतृत्व करनेके लिए जानी जाती रही है । २००७ के चुनावोंमें भी बसपाने ब्राह्मण समाजका मत प्राप्त करने हेतु यह ‘ब्राह्मण कार्ड’ खेला था और भारी विजय प्राप्त की थी ।
         सभी स्वार्थी नेताओंने अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु जनताकी भावनाओंसे केवल खेलना सीखा है । यदि ऐसा नहीं है तो २००७ में ही बसपाद्वारा राम मन्दिरका निर्माण कार्य आरम्भ हो चुका होता; इसलिए ऐसे स्वार्थी नेताओंको बाहरका मार्ग दिखाया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution