मुजफ्फरनगरमें तीन लोगोंने की घरवापसी
२७ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुजफ्फरनगर जनपदमें भिन्न-भिन्न समयपर धर्म परिवर्तनकर ‘इस्लाम’ अपना चुके तीन लोगोंने पुनः हिन्दू धर्म अपना लिया है । दैनिक जागरणकी समाचारके अनुसार, इन लोगोंने २०१४, २०१६ और २०१९ में धर्मान्तरण किया था और उसके बाद इस्लाम अपना लिया था । सोमवार जुलाई २६, २०२१ को तीनोंने एक कार्यक्रमके माध्यमसे हिन्दू धर्ममें ‘वापसी’ की है ।
इन तीनोंका सिर मुण्डन कराया गया और पुनः मन्त्रोच्चार करवाकर इनका शुद्धीकरण किया गया । साथ ही हवन व यज्ञ कराकर इनका हिन्दू धर्ममें पुनर्प्रवेश कराया गया । समाचारमें कहा गया कि चर्चाके समय इन्होंने बताया कि वे पथभ्रष्ट होकर धनके प्रलोभनमें आ गए थे, जिसके उपरान्त इन्होंने इस्लाम अपना लिया था ।
‘देर आए दुरस्त आए’वाली कहावतको चरितार्थ करने वाले ये सभी लोग अभिनन्दनके पात्र हैं । जिहादी धर्मान्तरण और लव-जिहाद, भूमि-जिहाद आदि के लिए कोई मार्ग अपनाते हैं । यह विडम्बना ही है कि धर्मशिक्षाके अभावमें नासमझ हिन्दू तुच्छ प्रलोभनमें आकर महान सनातन संस्कृतिका त्याग कर देते हैं । धर्म और संस्कृतिकी अज्ञानताको दूर करनेके लिए आगामी हिन्दूराष्ट्रमें सभीको धार्मिक शिक्षा दी जाएगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply