‘PFI’के अंसाद बदरुद्दीन और फिरोज खानके बन्दी बनाए जानेके पश्चात ‘हाई अलर्ट’पर उतर प्रदेश
१९ फरवरी, २०२१
उतर प्रदेशकी ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ने मंगलवार, १६ फरवरीको लखनऊसे पीएफआई’के सदस्यो अंसाद बदरुद्दीन और फिरोज खानको पकड लिया । लखनऊ न्यायालयने केरलके रहनेवाले दोनों आरोपियोंको आतंकवाद निरोधक दलद्वारा देशद्रोहका अभियोग प्रविष्ट करनेके पश्चात ७ दिवसकी पुलिस अभिरक्षामें भेज दिया गया है और गुरुवारसे आरम्भ हुए ‘बजट’ सत्रको लेकर पुलिस अधिकारियोंने सुरक्षाके विशेष प्रबन्ध किए हैं । कोई अनहोनी न हो, इसके लिए विधानसभाकी सुरक्षाके लिए एटीएस (आतंकवाद निरोधी दल) ‘कमांडो’ नियुक्त किए गए है ।
‘PFI’के सदस्योंकी पकडके पश्चात ‘एसटीएफ’ने जानकारी दी कि इन दोनोंके पाससे भारी मात्रामें विस्फोटक और प्रपत्र पाए गए हैं । पकडे गए आरोपी वसंत पंचमीपर हिन्दूवादी संगठनोंके बडे नेताओंको लक्ष्य बनाना चाहते थे ।
इनकेद्वारा ही हिंसा फैलाकर निर्दोष लोगोंको मौतकी नींद सुला दिया जाता है; इसलिए प्रशासनद्वारा त्वरित कठोर कार्यवाही करते हुए इसमें सम्मिलित सभी आरोपियोंको कठोर दण्ड देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply