दहेजके लिए दबाव बनाया, पीटा, फिर पत्नीको दे दिया ‘तीन तलाक’ !


सितम्बर ३०, २०१८

 

उत्तर प्रदेशकी रहने वाली एक महिलाका कहना है कि उसके पतिने उसे दहेजकी मांगके चलते ‘तीन तलाक’ दे दिया है और उसका पति उसे पीटता है ! गत सप्ताह ही तीन तलाकपर सरकारने अध्यादेश प्रस्तुत किया है, जिसे आगामी ६ माहमें शासनको इस अध्यादेशको संसदमें पारित कराना होगा । संसद से पारित होते ही यह अध्यादेश वैधानिक रूप ले लेगा ।
वहीं तीन तलाक पर लाए गए अध्यादेशके अनुसार तीन तलाक पीडिता या उसका कोई परिजन ही अभियोग प्रविष्ट करा सकेगा । साथ ही न्यायाधीशके पास ही तीन तलाकके प्रकरणमें जमानत देनेका अधिकार होगा । अध्यादेशमें तीन तलाकके पश्चात सन्धिका भी प्रावधान किया गया है ।

शुक्रवारको हैदराबादमें ‘यूनाइटेड मुस्लिम फोरम’ने एक बैठकका आयोजन किया, जिसमें कई मुस्लिम संगठन सम्मिलित हुए । इस बैठक में सरकारद्वारा तीन तलाकपर लाए गए अध्यादेशकी आलोचना की गई । मुस्लिम संगठनोंका आरोप है कि यह अध्यादेश पीछेके द्वारसे लाया गया है और इसके लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियोंकी परामर्श नहीं लिया गया है ।

“वस्तुत: यदि कोई बुद्धिजीवी होता तो क्या ऐसे निकृष्ट कृत्य अभीतक इस्लाममें होते क्या ? ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution