मन्दिरोंकी मुक्तिपर निर्णयके पश्चात अब ‘लव-जिहाद’पर विधानकी की जा रही है सिद्धता
३ जुलाई, २०२१
उत्तराखंड भी ‘लव जिहाद’पर विधान बनाने जा रहा है । हरिद्वारके परमधाममें विश्व हिन्दू परिषदकी केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डलकी बैठकमें उत्तराखंडके तत्कालीन मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावतने कहा कि वह राज्यमें ‘लव-जिहाद’को लेकर चिन्तित है और शीघ्र ही उसपर कडा पग उठाने जा रहे हैं ।
हरिद्वारके परमधाममें ‘विहिप’की केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डलकी बैठकमें ‘विहिप’के कई सदस्य और साधु-सन्त उपस्थित थे । उन्होंने राज्यमें ‘लव-जिहाद’का प्रकरण उठाया ।
देरीसे ही सही; परन्तु अब शासकगण ‘लव-जिहाद’को गम्भीरतासे लेने लगे हैं और इस हेतु सभी हिन्दुत्वनिष्ठ अभिनन्दनके पात्र हैं । हिन्दुत्वनिष्ठ व्यक्ति अपने प्रयास जारी रखें, जबतक यह महामारी भारतसे सदाके लिए दूर न हो जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply