जिहादी मोहम्मद तौफीकने राहुल वर्मा बन हिन्दू युवतीसे रचाया विवाह, सामाजिक जालस्थलपर छायाचित्र साझा होनेपर उजागर हुआ सत्य
२२ दिसम्बर, २०२०
उत्तर प्रदेशके कन्नौज जनपदसे लव जिहादका प्रकरण समक्ष आया है । समाचारके अनुसार, तौफीक नामक एक युवकने अपनी ‘पहचान’ छुपाकर हिन्दू युवतीको प्रेमजालमें फंसाया, जिसके पश्चात युवतीके परिजनने युवकको अपने समुदायका समझकर अपनी पुत्रीका हिन्दू विधि विधानसे विवाह कर दिया; परन्तु विवाहके छायाचित्र सामाजिक जालस्थलपर साझा होनेके पश्चात युवककी ‘पहचान’का सभीको भान हुआ । जानकारी प्राप्त होते ही युवतीके परिजन चिन्ताग्रस्त हो गए व युवकके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट करवाया । पुलिसने आरोपीको बन्दी बना लिया है । कन्नौजके गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्रकी निवासी पीडिता युवती शिक्षिका है । वह एक निजी विद्यालयमें पढाती है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, कन्नौजके ही खांडेदेवर नामक गांवके रहनेवाले तौफीक खानने अपनी छद्म ‘पहचान’ बना सामाजिक जालस्थल ‘फेसबुक’पर राहुल वर्मा बन युवतीसे वार्तालाप आरम्भ कर दिया तथा उसे प्रेम जालमें फंसाकर उससे विवाह कर लिया । जब युवतीके परिजनने जिहादीसे उसके माता-पिताके विषयमें पूछा तो उसने कहा कि वह पिछले ७ वर्षोंसे अपने घर जयपुर नहीं गया है और लखनऊमें ही सम्पत्ति विक्रय करनेका कार्य करता है । उसने यह भी कहा कि उसका अपने माता-पितासे विवाद चल रहा है । युवतीका विवाह १० दिसम्बर २०२० को ही सम्पन्न हुआ है। अब आरोपीपर विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश २०२० अन्तर्गत धारा ४१९, ४२०, ४९६ और भारतीय दण्ड संहिता २९५ए के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
दिन प्रतिदिन सुनाई देते लव जिहादके प्रकरण हिन्दुओंको सचेत करते हैं कि वह अपनी सन्तानोंको यथा समय इस षड्यन्त्रसे अवश्य अवगत कराएं ! लव जिहादका परिणाम युवतियोंके साथ उनके माता-पिताको भी चिन्तामें डाल देता है; अतः हिन्दुओ, अपनी सन्तानोंमें धर्मके संस्कार भी बाल्यकालसे ही अङ्कित करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply