उत्तिष्ठ कौन्तेय !


बिहार राज्यके भागलपुर जनपदके कहलगांवमें उद्घाटनके ठीक पहले लगभग ४०० कोटि (करोड) रुपएकी लागतसे बना बांध बह गया । इस बांधके उद्घाटनके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमारको स्वयं भागलपुर जाना था; परंतु बांध टूटते ही उनका कार्यक्रम निरस्त करना पडा ।
उद्घाटनसे पहले अभ्यासके (ट्रायलके) लिए परियोजनाके अन्तरत बने नहरोंमें जल छोडा गया; परंतु एनटीपीसी आवासीय परिसरसे होकर निकलनेवाले नहरका बांध अचानक टूट गया । बांधके टूटनेसे एनटीपीसी आवासीय क्षेत्रमें जल फैल गया ।
यह वृत्त पढकर हम अनुमान लगा सकते हैं कि, भ्रष्टाचारके कारण आज देशकी क्या दु:स्थिति हो चुकी है । एैसी स्थिति केवल भारतमें ही उत्पन्न हो सकती है । कुछ समय पूर्व ही फोर्ब्सने किए अभ्यासके अनुसार भारत सम्पूर्ण एशियामें सबसे भ्रष्टाचारी देश है ।
भारतके विकास करने हेतु अब सर्वप्रथम बांध और द्रुत गतिवाले बुलेट ट्रेन नहीं अपितु समाजको धर्मशिक्षण देकर उन्हें धर्माचरणी बनाना आवश्यक है; क्योंकि कहीं बांध टूटता है तो कहीं आतंकवादी आक्रमणमें सैनिक मरते हैं तो कहीं किसान अपने परिवार सहित निर्धनता या ऋणके बोझसे आत्महत्या करता है, कहीं बालक और बालिकाओंसे साथ यौन अपराध होते हैं और यह सब अब प्रतिदिन घटित होने लगा है; अतः इस देशके राज्यकर्ताओंने अब अपनी प्राथमिकताको शीघ्र परिवर्तित करना चाहिए अन्यथा अनैतिक और व्यभिचारी समाज, विकास कर भी क्या सुखी रह सकता है ? – तनुजा ठाकुर (२२.९.२०१७)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution