उत्तिष्ठ कौन्तेय


‘नई दुनिया’ वृत्त पत्रके अनुसार मध्य प्रदेशके विद्यालयमें अब उपस्थितिके मध्य छात्र-छात्राएं ‘यस सर’ के स्थानपर ‘जय हिन्द’ बोलेंगे।
राज्य शासनने मंगलवार, १५ मईको इस सम्बन्धमें आदेश निकाला है। शासनके आदेशमें  कहा गया है कि विद्यार्थियोंमें देशभक्तिकी भावना जागृत करनेके लिए यह निर्णय लिया गया है। शासनका कहना है कि विद्यालयोंमें अब उपस्थितिके मध्य भिन्न-भिन्न शब्द बोले जाते हैं। अब सब ‘जय हिन्द’ ही बोलेंगे। यद्यपि आदेशमें ये स्पष्ट नहीं है कि क्या राज्यके निजी विद्यालयोंमें अब उपस्थिति परीक्षणके समय ‘जय हिन्द’ बोला जाएगा ता नहीं ?
मध्य प्रदेश शासनका यह निर्णय स्वागत योग्य है, इसका देशके सभी विद्यालयों तथा महाविद्यालयोंमें पालन होना चाहिए। आजकी पीढीमें राष्ट्रप्रेम जागृत करने हेतु और भी विशेष प्रयासोंकी आवश्यकता है ! – तनुजा ठाकुर (१७.५.२०१८)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution