उत्तिष्ठ कौन्तेय
हरियाणाके गुडगांवमें उठी मांग, हर ‘सेक्टर’में नमाजके लिए मिले स्थान
भारतमें १०० कोटि (करोड) हिन्दू है; किन्तु राम मन्दिर बनाया जाए, ऐसी मांग कभी कोर्इ हिन्दू नहीं करता ! शुक्रवारको पुलिसके पहरेमें ४९ स्थानोंपर ‘जुमेकी नमाज’ पढी गई । इनमें २४ मस्जिदें सम्मिलित रहीं, जबकि २५ स्थान जनपद (जिला) प्रशासनकी ओरसे निर्धारित किए गए थे । शीघ्र इन २५ स्थानोंके सम्बन्धमें विचार कर कुछ क्षेत्र निश्चित किए जाएंगे, जहां नमाज पढी जा सकेगी । नमाज पढने आए लोगोंने कहा कि नमाजके लिए स्थान निश्चित हों, इससे वे प्रसन्न हैं; क्योंकि ऐसा होनेपर उन्हें भी सुरक्षाका कोई अन्देशा नहीं रहेगा । उनकी भी मांग है कि प्रत्येक ‘सेक्टर’में नमाजके लिए स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए ! पिछले तीन सप्ताहसे गुडगांवमें खुलेमें नमाज पढनेको लेकर विवाद हो रहा था । पहले जनपदमें (जिलेमें) ११० स्थानोंपर नमाज पढी जाती थी । हिन्दू संगठनोंने पुलिस आयुक्तको (कमिश्नरको) ज्ञापन सौंपकर नमाज पढनेके लिए स्थान निश्चित करनेकी मांगकी थी । इसे देखते हुए शुक्रवारको पुलिसके पहरेमें ४९ स्थानोंपर नमाज पढी गई । ‘प्रत्येक ‘सेक्टर’में नमाजके लिए होना चाहिए स्थान’ नमाज पढने आए लोगोंने यह मांग उठाई है | इस विवादके उपरान्त शासनसे मांग की गई है कि नमाजके लिए स्थल व मस्जिदें बनानेका काम भी उनका (शासनका) है ।
हिन्दुओ ! मुसलमानोंसे धर्मप्रेम सीखें, कैसे वे अपनी साधना और धर्मके लिए शासन और प्रशासनसे सब सुविधाएं उपलब्ध करवा कर ले लेते हैं और हम सौ कोटि हिन्दू अपने आराध्य देव प्रभु श्रीरामके जन्मस्थानपर उनके लिए मन्दिर निर्माण करनेके लिए भी इस देशके राज्यकर्ताओंको बाध्य नहीं कर पाते हैं | मुसलमानोंकी बढती जनसंख्याके कारण ही उनकी मस्जिदें उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं, ऐसेमें इस देशमें समान नागरिक विधान शीघ्र लागू करना चाहिए तभी उनकी जनसंख्यापर नियन्त्रण करना सम्भव होगा ! – तनुजा ठाकुर (१६.५.२०१८)
Leave a Reply