ममता बनर्जीने एक मुसलमान मन्त्रीको बनाया प्रसिद्ध तारकेश्वर मन्दिर बोर्डका अध्यक्ष
बंगाल राज्यकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने मुसलमानोंके तुष्टिकरणको आगे बढाते हुए हुगली जनपदमें स्थित प्रसिद्ध तारकेश्वर मन्दिर बोर्डका अध्यक्ष एक मुसलमान मन्त्री, फिरहाद हकीमको बना दिया है । आजतक इस देशके किसी भी मस्जिद या गिरिजाघर (चर्च) के अध्यक्ष पदपर किसी हिन्दूको नियुक्त नहीं किया गया है और न ही उनके कोषसे प्राप्त धनको हिन्दुओंके किसी कार्यके लिए उपयोगमें लाया गया है । हिन्दू बहुल देशमें अहिन्दुओंके तुष्टिकरण रोकने हेतु तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक व्यवस्थाके स्थानपर धर्म सापेक्ष हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना, अब एकमात्र पर्याय रह गया है । (१७.६.२०१७)
Leave a Reply