उत्तिष्ठ कौन्तेय – पाक विदेश मंत्रीने कहा, भारतमें कांग्रेस हमारे साथ !
उत्तिष्ठ कौन्तेय !
पाक विदेश मंत्री कुरैशीने कहा, “समूचा पाकिस्तान एक है, वहीं भारतमें कांग्रेस भी हमारे साथ है !”
पाकिस्तानमें कोई भी राजनितिक दल हो, भारतके विरुद्ध सब एकजुट है, जबकि भारतमें कई विपक्षी दल वही बात बोल रहे हैं, जो पाकिस्तान बोल रहा है और यह बात बडे गर्वसे पाकिस्तानके विदेश मन्त्री शाह महमूद कुरैशीने भी कही है !
हामिद मीर नामके एक पाकिस्तानी पत्रकारको शाह महमूद कुरैशीने एक साक्षात्कार दिया है, शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तानके विदेश मन्त्री हैं !
कुरैशीका कहना है कि भारतको लेकर हमारे पाकिस्तानमें सब एक हैं; परन्तु भारतमें आज कांग्रेस और कई सारे विपक्षी दल मोदीसे प्रश्न पूछ रहे हैं, इससे अच्छा हमारे लिए क्या होगा ?
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और कई सारे विपक्षी दल भारतीय शासनपर ही लक्ष्य साध रहे हैं और उसी बातको बार-बार कह रहे हैं, जोकि पाकिस्तान कह रहा है और इससे पाकिस्तान शासन और मन्त्री प्रसन्न हैं !
“यह हमारे लिए लज्जाकी बात है कि शत्रु राष्ट्र हमारे ही देशके विद्रोही राजनीतिक दलका प्रयोग अपना हित साधनेके लिए कर रहा है । कांग्रेस अपने कृत्योंसे देशको पहले ही अत्यधिक पीछे धकेल चुकी है, अब कमसे कम राष्ट्रके प्रति कृतज्ञताका भाव रखकर, इस आपातकालमें थोडा विवेकसे कार्य करे तो उसके पूर्वके पाप थोडे धुल सकते हैं !
एकताके अभावके कारण ही यह देश विदेशी आक्रान्ताओंसे पराजित होकर उनका एक सहस्र वर्षतक दास बना है, यह इतिहास जानते हुए भी इस देशके लोग सुधरते नहीं, इससे भी क्षोभकी बात और क्या हो सकती है ?! – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply