इस्लामिक राष्ट्र बांग्लादेशमें हिन्दू त्रस्त, मतदानसे पूर्व लगाई गई हिन्दुओंके घरोंमें आग !
बांग्लादेशमें रविवार, ३० दिसम्बरको होने वाले मतदानसे पूर्व हिन्दू परिवारके एक घरको कथित रूपसे आग लगा दी गई !! देशमें गत दिवसोंमें धार्मिक अल्पसंख्यकको लक्ष्य बनानेसे सम्बन्धित यह तीसरा प्रकरण है । अग्निशामक दल अधिकारी मोफिदार रहमान खानने बताया कि ठाकुरगांव सदर उपमंडलके झापरतलाई गांवमें आनंदा चंद्र बर्मनके घरमें रातके लगभग १० बजे आग लग गई ।
बर्मनने ‘बीडीन्यूज २४ डॉटकॉम’से कहा, “मैंने देखा कि मेरे घरमें आग लगी है और पेट्रोलकी गंध आ रही है । पूरा घर पांचसे सात मिनटमें जलकर स्वाहा हो गया ।” उन्होंने कहा, “हमारे हिन्दू समुदायको भयभीत करने और आगामी मतदानमें हमें वोट डालनेसे दूर रखनेके लिए किसीने हमारे घरमें आग लगानेके लिए पेट्रोलका प्रयोग किया ।”
प्राप्त समाचारोंके अनुसार, मतदानसे पूर्व अब तक हिन्दुओंके तीन घरोंको आग लगाई गई है । अखनगर संघ परिषदके अध्यक्ष नुरुल इस्लामने अल्पसंख्यक समुदायके घरोंमें आग लगानेवाले अपराधियोंके विरुद्ध पुलिससे कार्यवाही करनेकी मांग की है । इस मध्य, पुलिसने कहा है कि उसने प्रकरणकी जांच आरम्भ कर दी है ।
अनादि कालसे बांग्लादेश भारतका ही अभिन्न अंग रहा है; किन्तु १९४७ के पश्चात उसे पाकिस्तानका भाग बना दिया गया और जब यह भाग पाकिस्तानसे पृथक होकर स्वतन्त्र राष्ट्र बननेवाला था, यदि उसी समय इसे पुनः भारतका भाग बना दिया जाता तो वहां हिन्दुओंकी यह दु:स्थिति नहीं होती ! मुसलमान बहुल क्षेत्रमें हिन्दुओंकी दुर्दशासे यह देश कुछ सीखे और समय रहते इसे पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान बननेसे रोके, यह हिन्दुत्वनिष्ठोंकी इस देशके भाजपा शासनसे अपेक्षा है ! – *तनुजा ठाकुर* (२८.१२.२०१८)
Leave a Reply