देहलीकी ईसाई समर्थक शासनका शिक्षाके नामपर धर्मद्रोह, शासकीय विद्यालयोंमें हिन्दुओंके बच्चोंका किया जा रहा धर्मान्तरण !!
मिशनरियोंने अब साधारण विद्यालयोंको भी अपना लक्ष्य बनाना आरम्भ कर दिया है और देहलीमें अरविन्द केजरीवाल मिशनरियोंको जमकर आश्रय भी दे रहे हैं !देहलीके विद्यालयोंमें हिन्दुओंके बच्चोंको लक्ष्य किया जा रहा है और ये प्रकरण भी देहलीके एक विद्यालयका ही है, जहांपर हिन्दुओंके बच्चोंको ईसाईमें धर्मान्तरित करनेके लिए साहित्य दिया जा रहा है !
हिन्दुओंके बच्चोंको गंगा विहारके ‘श्री एसार कैपिटल विद्यालय’में ईसाई साहित्य दिया गया, जिस शिक्षकने हिन्दुओंके बच्चोंके मध्य इस साहित्यको वितरित करवाया, उसका नाम सीमेन है । हिन्दुओंके बच्चोंको ईसाइयतसे जुडे साहित्य दिए गए और कहा गया कि इस पुस्तकको प्रतिदिन पढना है, चाहे गणितकी परीक्षा हो, विज्ञानकी अथवा किसी भी विषयकी परीक्षा हो, इस पुस्तकसे प्रश्न आएंगे ! हिन्दुओंके बच्चोंको बताया गया कि ये पुस्तक सभी विषयोंके लिए आवश्यक हैं और इसे प्रतिदिन पढना है । बच्चे ये पुस्तक लेकर घर गए तब परिजनोंको ये बात ज्ञात हुई । ये पुस्तकें ईसाइयतके प्रचारसे लेकर हिन्दुओंके विरुद्ध घृणासे भरे हुए मिलीं, जिसके पश्चात परिजनोंने इसका विरोध किया और अब सभी पुस्तकोंको मंगवाकर उनकी होली जला दी गई । हिन्दुओंके बच्चोंके धर्मान्तरणके लिए इसप्रकारके कुकर्म अब विद्यालयोंमें किए जा रहे हैं, इस प्रकरणमें परिजनोंने प्रखर प्रदर्शन भी किया ।
Leave a Reply