राष्ट्रपति अशरफ गनीके यात्राके पश्चात रविवार, १ जूनको पूर्वी अफगानिस्तानके नांगरहार राज्यकी राजधानी जलालाबादमें सिख अल्पसंख्यकोंके एक वाहनपर आत्मघाती आक्रमणकारियोंके बम फोडे जानेसे ‘कमसे कम’ २० लोगोंकी मृत्यु हो गई, जिनमें स्थानीय सिख व हिन्दू अल्पसंख्यक समुदायके १७ लोग सम्मिलित हैं । मृतकोंमें सिख समुदायके एक शीर्ष राजनीतिक नेता भी सम्मिलित हैं । २० चोटिलोंमें भी अधिकतर अल्पसंख्यक समुदायके ही हैं । यद्यपि काबुल स्थित भारतीय दूतावासने १० सिख अल्पसंख्यकोंकी ही मृत्युकी पुष्टि की है ।
इस विश्वके सभी हिन्दू सुरक्षित रहे, अब इसका एक ही पर्याय है एक सशक्त और अखण्ड हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना ! हिन्दुओ ! हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु कृतिशील हों अन्यथा इस देशको भी धर्मान्ध बांग्लादेश और अफगानिस्तान बना देंगे ! – तनुजा ठाकुर (२.७.२०१८)
Leave a Reply