इस्लाम विरोधी टिप्पणी करनेपर दुबईमें भारतीय मूलके रसोइयेको चाकरीसे हटाया !
‘गल्फ न्यूज’के समाचारके अनुसार होटलके (भोजनालय) महाप्रबन्धक बिल केफरने कहा, ‘‘शेफ (रसोइया) अतुल कोचरद्वारा कुछ दिवस पूर्व की गई टिप्पणीके पश्चात हमने ‘रंग महल’के लिए उनके साथ किया गया अपनी सन्धि समाप्त करनेका निर्णय किया, अब वे यहां कार्य नहीं करेंगे !”
संयुक्त अरब अमीरातमें (यूएईमें) ‘ट्विटर’पर एक इस्लाम विरोधी टिप्पणी डालनेके लिए भारतीय मूलके एक लोकप्रिय शेफको (रसोइया) दुबईके एक ‘होटल’ने (भोजनालय) चाकरीसे (नौकरीसे) निकाल दिया ! ४८ वर्षके अतुल कोचर ‘मिशेलिन स्टार’ प्राप्त करनेवाले दूसरे भारतीय हैं ! ‘मिशेलिन स्टार’ सम्पूर्ण विश्वभरके होटल एवं रसोइयाकी एक उत्कृष्टता जांचनेकी एक प्रणाली है । वे यहांके ‘जेडब्ल्यू मेरियट मारक्विस होटल’के ‘रंग महल’ होटलमें कार्य कर रहे थे । उन्होंने अमेरिकी दूरभाष श्रृंखला ‘क्वांटिको’की एक कडीके (ऐपिसोडके) लिए उसकी अभिनेत्री प्रियंका चोपडाकी आलोचना की थी, इस धारावाहिककी एक कडीमें हिन्दू राष्ट्रवादियोंको आतंकियोंके रूपमें दिखाया गया था ।
उन्होंने ‘ट्वीट’ किया था, ‘‘यह देखकर दुःख हो रहा है कि आपने (प्रियंका) हिन्दुओंकी भावनाओंका सम्मान नहीं किया, जो २००० वर्षोंके अधिक समयसे इस्लामके आतंकसे त्रस्त होते रहे हैं;’’ यद्यपि अतुलने ‘ट्वीट’ हटा लिया और उसके लिए क्षमा मांगते कहा कि यह ‘‘रविवारको आवेशमें आकर की गई एक बडी चूक थी; किन्तु इस्लाम विरोधी टिप्पणीसे सामाजिक प्रसार माध्यमपर विवाद आरम्भ हो गया और ‘ट्विटर’ उपयोग करनेवाले लोगोंने अतुलको हटानेकी मांग की थी ।
हिन्दुओ ! देखें ये है मुसलमानोंकी धर्मान्धता, वे अपने धर्मके विषयमें या स्वयंद्वारा किए गए अत्याचारोंको किंचित मात्र भी स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और वहीँ प्रियंका चोपडा जैसे धर्मद्रोही नटनी, धनके लोभमें अपने हिन्दुओंको आतंकीके रूपमें चित्रित करनेसे भी नहीं चूकती हैं ! हमारे देशमें आए दिन अनेक नास्तिक, बुद्धिभ्रष्ट लोग अपने लेख, पुस्तक, विचार, वक्तव्य, चित्रपट इत्यादिसे धर्मद्रोह करते रहते हैं, किन्तु यहां उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होती है; इसलिए इन सबकी धृष्टता बढती जा रही है ! – तनुजा ठाकुर (१४.६.२०१८)
Leave a Reply