रोते हुए कुमारस्वामीने कहा, “मैं प्रसन्न नहीं, गठबन्धनके शासनका पी रहा हूं विष”
कर्नाटकके मुख्यमन्त्री और जनता दल सेक्युलरके (जेडीएस) नेता एचडी कुमारस्वामीने कहा कि जहां उनके दलके लोग इस बातसे प्रसन्न हैं कि अन्ना और थन्ना (भाई) राज्यके मुख्यमन्त्री बन गए हैं, वहीं वह गठबन्धन वाले इस वर्तमान शासनसे प्रसन्न नहीं हैं । मैं अपनी वेदनाका घूंट पी रहा हूं, जो कुछ नहीं, अपितु विषसे भी अधिक है, जिसे कि मैं किसीके साथ साझा नहीं कर सकता ।
किसी भी मूल्यपर सत्ता पानेका यही परिणाम होता है ! वैसे भी शास्त्र है कि स्वार्थी लोगोंके गुटमें कोई भी प्रसन्न नहीं रह सकता ! प्रसन्नता त्यागसे मिलती है, अपने स्वार्थसिद्धि हेतु अपने आदर्शोंको गला घोटकर, उसका अवमूल्यन करनेसे मात्र दुःख मिलता है, यह इस देशके सत्तान्ध नेताओंको कब ज्ञात होगा ? इस जगतमें अपनी करनीका फल सबको भोगना ही पडता है !
Leave a Reply