वेटिकन सिटी : यौन शोषणके विरुद्ध आरम्भ हुए ऑनलाइन आन्दोलन (कैम्पेन) ‘मी टू’से अब नन भी जुड गई हैं । अब अपने साथ हुए यौन अपराधपर वे भी खुलकर सामने आई हैं ! एक ननने बताया कि २० वर्ष पहले विश्वविद्यालयकी (यूनिवर्सिटीकी) कक्षामें इटलीके एक पादरीने उनका यौन उत्पीडन किया था । उस समय ‘सिस्टर’ने अपने साथ हुई घटनाका उल्लेख प्रान्तीय मुख्य (सुपीरियर) और अपने आध्यात्मिक निर्देशकसे किया था; किन्तु वह कैथलिक गिरिजाघरकी गोपनीयताकी संस्कृति, उनकी आज्ञापालनके संकल्प, भय और लज्जाके कारण चुप रहीं !
यह है ईसाई और मदरसोंके धर्मगुरुओंका सच !, जिसे आज तक वैश्विक स्तरपर दबाया जाता रहा है । आज सामाजिक प्रसार माध्यमोंके (सोशल मीडिया) कारण, ये घृणित सत्य सबके समक्ष उजागर होने लगे है ।
A very grate effort to revive Hinduism. May God bless you.