उत्तिष्ठ कौन्तेय !


‘नेशनल सिटिजन रजिस्टर’पर ममता बनर्जीने कहा, लोगोंको बांटा जा रहा है, इससे देशमें गृहयुद्ध होगा !

असमके ‘नेशनल सिटिजन रजिस्टर’के विषयपर, मंगलवार, ३१ जुलाईको संसदके मॉनसून सत्रके मध्य इसपर जमकर हंगामा हुआ ! राज्यसभामें तो हंगामेके कारण भाजपा अध्यक्ष अमित शाहको अपना पक्ष ही नहीं रखने दिया गया । शेष विपक्षी दल इस विषयपर शासनको घेर रहे हैं ।
 तृणमूल कांग्रेसकी अध्यक्षा तथा बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने ‘एनआरसी’के विषयपर शासनपर गम्भीर आरोप लगाए । ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’में आयोजित एक कार्यक्रममें ‘लव फॉर नेबर’ विषयपर बोलते हुए ममता बनर्जीने कहा कि ‘एनआरसी’ लागू करने के पीछे राजनीतिक उद्देश्य है और ऐसा हम बंगालमें कदापि नहीं होने देंगे ! उन्होंने कहा कि भाजपा शासन इस विषयपर देशको बांटनेका प्रयास कर रहा है । इससे लोग आपसमें ही लडेंगे, खून-खराबा होगा और देशमें गृहयुद्ध जैसे स्थिति हो जाएगी !
  यह देश गृहयुद्धकी ओर अवश्य बढेगा, यदि यहांसे अवैध रूपसे रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानोंको नहीं निकाला गया ! कितनी लज्जास्पद बात है कि अवैध नागरिकोंको इस देशसे आजके देशद्रोही नेता मात्र अपनी मतपेटी बचाए रखने हेतु नहीं निकालना चाहते हैं ! जब कश्मीरसे पांच लाख कश्मीरी पण्डितोंको विस्थापित किया गया था, तब इन्होंने अपने मुखपर ताला लगा लिया था । जब पाकिस्तानसे कुछ हिन्दू शरणार्थी कुछ समय भारतमें रहकर नागरिकता नहीं मिलनेके कारण पुनः पाकिस्तान वापस गए, तब भी इन्होंने अपने मुखमें दही जमा रखी थी और आज भी देहलीमें अनेक हिन्दू शरणार्थी अनाथों समान जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसका ध्यान रखनेवाला कोई नहीं है, किन्तु जिससे बांग्लदेशी मुसलमानोंके हर दिन अपराधोंमें लिप्तताके समाचार छपते रहते हैं और जिनसे इस देशको संकट है, उन्हें इन्हें बाहर निकालनेमें कष्ट हो रहा है ! एक प्रकारसे अच्छा ही है, इस देशके लोगोंको इन देशद्रोही बहरूपिए नेताओंका खरा स्वरुप ज्ञात होने लगा है । ममता दीदी, सही कह रही है, उनके जैसे नेता इस देशमें सत्तामें होंगे तो निश्चित ही गृहयुद्ध होगा !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution