उत्तिष्ठ कौन्तेय !


तथाकथित धर्मगुरु राधे मांको जूना अखाडेने पुनः दे दी महामण्डलेश्वरकी उपाधि
प्रायः विवादोंमें रहने वाली मुम्बईकी तथाकथित धर्मगुरु राधे मांकी अर्थात सुखविंदर कौरकी प्रयागराजमें लगने जा रहे कुम्भ मेलेसे पूर्व जूना अखाडेमें वापसी हो गई है ! जानकारीके अनुसार, भक्तोंकी गोदमें बैठकर नृत्य करनेके प्रकरणमें सुखविन्दरने लिखितमें क्षमा मांगी है और भविष्यमें पुनः ऐसा नहीं करनेकी बात कही है । इसी आधारपर जूना अखाडेमें उनका पुनः प्रवेश हुआ है । जूना अखाडेने न केवल सुखविन्दरका निलम्बन निरस्त कर उन्हें पुनः ले लिया है; अपितु उनकी महामण्डलेश्वरकी उपाधि भी लौटा दी है !
जो चार पंक्तियांतक सुस्पष्ट शब्दोंमें नहीं बोल पाती हैं, अखाडा परिषद्द्वारा ऐसे तथाकथित धर्मगुरुओंको महामण्डलेश्वरकी उपाधि देना, यह इस पदकी विडम्बना करने समान ही है, अखाडा परिषदके इस निर्णयका अन्य धर्मज्ञों, हिन्दुत्वनिष्ठों एवं सन्तोंने बहिष्कार करना चाहिए, ऐसे निर्णयसे हिन्दुओंमें अखाडाके प्रति भी सम्मान न्यून होगा ! – तनुजा ठाकुर  (१२.१२.२०१८)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution