
कानपुर रेल दुर्घटनाके मुख्य षड्यन्त्रकर्ता शमशुल होदा नेपालके काठमाण्डूसे बन्दी बनाया गया; परन्तु तब भी सभी धर्मनिरपेक्ष अब भी कहेंगे कि आतंकवादका कोई धर्म नहीं होता । यह दुर्जन और भी रेल दुर्घटनाओंके लिए उत्तरदायी है, यह भी सिद्ध हो चुका है और पाकिस्तानके संकेतपर वह, इन कुकृत्योंको परिणाम देता था; किन्तु इस देशमें अब उसे शासकीय जमाता (सरकारी दामाद) बनाकर रखा जाएगा और अनेक वर्ष अभियोग चलेंगे एवं तत्पश्चात् उसपर आरोप यदि सिद्ध हो गया तो इस देशमें उसके अनेक शुभचिन्तक उसे ‘न्याय’ दिलाने हेतु प्रदर्शन करेंगे और धूर्त पाकिस्तान पुनः किसी ‘होदा’का निर्माण करेगा । इस देशमें यह अब एक समान्य सी बात हो गई है । इस स्थितिको परिवर्तित करने हेतु हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना अपरिहार्य हो गया है, जहां राष्ट्रद्रोही एवं आतंकवादियोंपर कठोर कार्यवाही त्वरित कर, उसे सार्वजनिक रूपसे दण्डित किया जाएगा एवं उसका पोषण करनेवाले शत्रु राष्ट्रको कठोर पाठ पढाया जाएगा । – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply