उत्तिष्ठ कौन्तेय
पाकिस्तान मुस्लिम लीगके नेताने सेनापर लगाए आरोप, नवाज शरीफका किया समर्थन
पाकिस्तानमें सेना और शासनके मध्य तनाव एक बार पुनः खुलकर सामने आ गया है । समाचार सूत्रोंके अनुसार, पूर्व प्रधानमन्त्री नवाज शरीफके २६/११ के मुम्बई आतंकी आक्रमणमें पाकिस्तानकी भूमिका स्वीकारनेके पश्चात, पाकिस्तान मुस्लिम लीगके वरिष्ठ नेता मखदूम जावेद हाशमीने इसपर सहमति दर्शाते हुए अपने देशमें सेनाके षड्यन्त्रका रहस्योद्घाटन भी किया । हाशमीने सुस्पष्ट कहा कि नवाजने जो भी कहा, वो सच कहा है और यदि उनके विरुद्ध देशद्रोहका अभियोग चलाना है तो उससे पहले पाकिस्तानके पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट हो । उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान एक आतंकी देश बन चुका है और इसके लिए सेना ही पूर्णरूपसे उत्तरदायी है ।
लीजिए अब पाकिस्तानके नेता ही अपने देशको आतंकी देश कहने लगे हैं अब ऐसे देशके विरुद्ध युद्धका शंखनाद भारतने यदि अब नहीं किया तो कब करेगा ? जब उनके ही लोग कह रहे हैं इस कटु सत्यको स्वीकार कर रहे हैं तो भारत उनके विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं करता ? कबतक यह कपोत (कबूतर) उडाकर शान्ति वार्ता करता रहेगा और पडोसी दुष्ट राष्ट्र निर्दोष नागरिकोंको और सैनिकोंको मारता रहेगा ! यह क्रम कबतक चलेगा ? – तनुजा ठाकुर (१९.५.२०१८)
Leave a Reply