ऑस्ट्रियामें ७ मस्जिदें बन्द, निकाले जा सकते हैं ६० इमाम, इस्लामिक राजनीतिकरणका आक्षेप !
ऑस्ट्रियाके गृहमन्त्री हर्बर्ट किकलके अनुसार देशभरमें उपस्थित २६० मेंसे ६० इमामोंके कार्य आज्ञापत्रकी (वर्क परमिट) जांचकी जा रही है; यद्यपि देशकी कौन सी मस्जिदें बन्द की जाएंगी, इसकी जानकारीकी अभी घोषणा नहीं की गई है; किन्तु ऑस्ट्रियाई शासनने देशकी ७ मस्जिदोंको बन्द करनेका निर्णय लिया है । बताया जा रहा है कि शासनने इस्लामके राजनीतिकरण और मस्जिदोंकी विदेशी धनद्वारा पोषणपर रोक लगानेके लिए ये निर्णय लिए हैं ।
ऑस्ट्रियाके राष्ट्राध्यक्ष सैबेस्टियन कुर्जने शुक्रवार, ८ जूनको इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शासन, विएनाकी एक कट्टरवादी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिदको बन्द कर रहा है ।
शासनने क्यों लिया निर्णय ?
कुर्जके अनुसार, इसी वर्ष अप्रैलमें कुछ चित्र सामने आए थे । इनमें तुर्कीसे सम्बन्धित मस्जिदोंमें बच्चोंको पहले विश्व युद्धका एक नाटक प्रदर्शित करते दिखाया गया था, जिसमें लाखों तुर्की नागरिक मारे गए थे । उनकी स्मृतिमें किए गए नाटकमें कई बच्चोंने मरनेका अभिनय भी किया था । इन चित्रोंमें बच्चोंको तुर्कीका ध्वज ओढे और उसे अभिवादन करते भी दिखाया गया था । कुर्जने इस घटनाको इस्लामिक राजनीतिकरण घोषित करते हुए कहा कि कट्टरताका देशमें कोई स्थान नहीं है !
क्या भारत ऑस्ट्रियासे कुछ सीखेगा और मस्जिदोंमें होनेवाले राष्ट्रविरोधी कार्यकी जांच कर, उसे बन्द करेगा और राष्ट्रद्रोह करनेवाले इमामोंको इस देशसे बाहर निकालेगा ? – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply