उत्तिष्ठ कौन्तेय


महाराष्ट्रमें आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने छापा मारकर ३६ बांग्लादेशियोंको बनाया है बन्दी
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्तेने (एटीएस) पुणे ग्रामीणके पिपंरी चिंचवडमें छापा मार कर अवैध रूपसे रहे ३६ बांग्लादेशियोंको बन्दी बनाया है ! अभी कई क्षेत्रोंमें भी छापेमारी की जा रही है । पिपंरी चिंचवडमें २८ मईसे छापेमारी चल रही है । एटीएसको इस क्षेत्रमें बांग्लादेशियोंके होनेकी सूचना मिली थी ! बता दें कि इससे पहले मार्चमें भी महाराष्ट्रके आतंकवाद निरोधक दस्तेने (एटीएस) बिना वैध प्रपत्रोंके (दस्तावेजोंके) भारतमें रहनेके आरोपमें आठ बांग्लादेशी नागरिकोंको मुंबईके कांदिवलीसे बन्दी बनाया था । बताया गया कि उन्होंने स्वीकार किया था कि वे बांग्लादेशके नागरिक हैं ! दो लोगोंने तो ‘पैन कार्ड’ और आधार कार्ड भी बनवा लिया था ! पासपोर्ट (भारतमें प्रवेश) नियमों, विदेशी अधिनियम और आईपीसीकी धाराओंके अन्तर्गत उनके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
क्या इस देशमें बांग्लादेशी बिना राज्यकर्ताओंके प्रोत्साहनके सीमा पार कर आ सकते हैं? क्या उन्हें पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त हो सकते हैं ?, इससे ही देशके राज्यकर्ताओंमें देशद्रोहका बीजारोपण किस सीमातक हो चुका है यह ज्ञात होता है, ऐसे सभी देशद्रोहियोंको चुन-चुनकर उन्हें कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए !  – तनुजा ठाकुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution