उत्तिष्ठ कौन्तेय ! 


उत्तर प्रदेशकी योगी शासनने एक अहम निर्णय लिया है । इस निर्णयके अन्तर्गत शासनने ब्रजभूमिमें मद्यकी बिक्रीको पूर्ण रूपसे प्रतिबन्धित कर दिया गया है । मथुरा जनपदके बरसाना,  नंदगांव,  बलदेव, गोकुल, गोवर्धन और राधाकुंडमें मद्यकी बिक्रीपर राज्य शासनने रोक लगा दी है ।
ब्रजभूमिमें मद्य बिक्रीपर रोक लगानेकी मांग बहुत समयसे उठती रही है । लोगोंकी मांगको देखते हुए उत्तर प्रदेशने ब्रजभूमिमें मद्यकी बिक्रीपर रोक लगानेका पग उठाया है ।
कितने आश्चर्य और लज्जाकी बात है यह कि साक्षात  परमेश्वर स्वरूपी भगवन श्रीकृष्णकी पुण्य भूमिमें अभीतक यह कुकर्म होता था ! वस्तुत: केंद्र शासनने भारतकी स्वतंत्रताके पश्चात ही इस देशके सभी तीर्थक्षेत्रोंमें मद्यकी विक्रयको त्वरित प्रतिबंधित करना चाहिए था !
इसीलिए हिन्दू राष्ट्र चाहिए; क्योंकि मात्र और मात्र हिन्दू राष्ट्रमें राज्यकर्ता प्रजाकी मांगपर नहीं; अपितु ईश्वरकी कृपा पाने हेतु धर्मको संरक्षण देंगे !  – तनुजा ठाकुर (६.६.२०१८)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution