उत्तिष्ठ कौन्तेय !


डेनमार्क शासनका बडा निर्णय, सार्वजनिक स्थानपर ‘बुर्का’ प्रतिबन्धित, भारतमें यह निर्णय कब ?
डेनमार्क शासनने कहा है कि जो मुस्लिम महिलाएं ‘बुर्का’ या ‘हिजाब’ पहनकर सार्वजनिक स्थानोंपर घूमते दिखेंगी, तो उनपर अर्थदण्ड (जुर्माना) भी लगाया जाएगा ।
बुर्केपर प्रतिबन्धके लिए गठबन्धन दलोंका समर्थन मिल चुका था !
इससे पहले डेनमार्क शासनको सार्वजनिक स्थानपर बुर्केपर प्रतिबन्धके लिए विगत वर्ष अक्टूबरमें ही सभी तीनों गठबन्धन दलोंका समर्थन मिल चुका था । डेनमार्क शासनसे पहले यूरोपमें फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, बुल्गारिया और जर्मनी स्टेट बावारियामें प्रतिबन्धित किया जा चुका है । इसके अतिरिक्त  जून २०१७ में नॉर्वे शासनने विद्यालय और विश्वविद्यालयमें बुर्के और हिजाबपर प्रतिबन्ध लगानेके लिए प्रस्ताव पारित किया था ।
विदेशसे मोदी शासन मात्र व्यापा और विकास नहीं; अपितु राष्ट्ररक्षणके ये ‘गुर’ भी सीखें ! यह उनसे अपेक्षा है । कुछ दिवस पूर्व ही एक प्रसार वाहिनीके वृत्तमें बताया जा रहा था कि कश्मीरमें बुर्केका चलन नहीं था; किन्तु अब तालिबानी बुर्का वहां सर्वत्र दिखाई देने लगा है । एक ओर यूरोप बुर्का प्रतिबन्धित कर रहा है और दूसरी और भारतमें यह बढ रहा है ! भारतमें इससे पहलेकी स्थिति भयावह हो जाए, यहां भी इसे प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए ! – तनुजा ठाकुर (१.६.२०१८ )



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution