उत्तिष्ठ कौन्तेय !
एक ही दिनमें सुरक्षाबलोंपर आतंकियोंने किया दूसरा ‘ग्रेनेड’ आक्रमण, पुलवामांमें हुए आक्रमणमें सीआरपीएफके दो सुरक्षाकर्मी चोटिल
जम्मू-कश्मीरमें आतंकियोंने मात्र छह घण्टोंके अन्तरालमें दो बडे आक्रमण किए हैं | दोनों आक्रमणोंमें आतंकियोंने सुरक्षाबलों सहित स्थानीय नागरिकोंको लक्ष्य बनाया है | आतंकियोंने पहला आक्रमण सोमवार (४ जूनकी) दोपहर शोपियांके बटपाल क्षेत्रमें किया | वहीं दूसरा आक्रमण सोमवार संध्या लगभग छह बजे पुलवामा क्षेत्रमें किया | पुलवामाके तहाव क्षेत्रमें हुए आतंकी आक्रमणमें सीआरपीएफके चार सुरक्षाकर्मी चोटिल हुए हैं | सूत्रोंके अनुसार पिछले ४ दिवसमें १४ आतंकी आक्रमण हो चुके हैं |
यह कैसी नीति है ? अपने पवित्र रमजान माहमें धर्मान्ध आक्रमण कर रक्तकी होली खेलें और हम हाथ ऊपर किए उनसे हाथों मरते रहे ! धिक्कार है ऐसी नीतिको ! हमारे सैनिकोंकी चोटसे जिस शासनका हृदय नहीं पिघलता, वह शासन करनेका अधिकारी नहीं ! वहां त्वरित राष्ट्रपति शासन लागू कर सेनाको आंतकियोंको रौंदनेकी खुली छूट दी जाए अन्यथा इसके भविष्यमें गम्भीर परिणाम सम्पूर्ण राष्ट्रको भोगने पड सकते हैं ! – तनुजा ठाकुर (५.६.२०१८)
Leave a Reply