उत्तिष्ठ कौन्तेय
१. मध्य प्रदेश शिक्षा मण्डलकी सामाजिक विज्ञानकी परीक्षामें उचित जोड मिलानेवाले प्रश्नमें.(प्रश्न संख्या- ४) एक विकल्प ‘आजाद कश्मीर’का दिया गया ! इसके पश्चात प्रश्न क्रमांक २६ में भी यह दिखानेको कहा गया है कि मानचित्रमें ‘आजाद कश्मीर’ कहां है ?
राष्ट्रद्रोही कांग्रेस शासनने अपनी विचारधारा सबके समक्ष प्रस्तुत कर दी है । केन्द्र शासन और हिन्दुओंको अब हस्तक्षेपकर ऐसे राष्ट्रद्रोही शासनको निरस्त करना चाहिए; क्योंकि यह एक अक्षम्य अपराध है ।
———-
२. बंगालमें राजनीतिक हिंसाके नामपर हिन्दुओंकी नृशंस हत्याका क्रम जारी है । अब गंगा सागर क्षेत्रमें एक और बीजेपी कार्यकर्ता देवाशीष मंडलकी निर्मम हत्या हुई और आरोप सत्ताधारी दल ‘टीएमसी’पर ही लगा है ! उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाहकी कुछ दिनों पूर्व हुई बंगाल रैलीके पश्चात भाजपाके कार्यकर्ताओंको लक्ष्य बनाया जा रहा है ।
बंगालमें आए दिन हिन्दुओंपर उत्पीडनके समाचार सुनाई देते हैं और केन्द्र कोई कठोर कार्यवाही नहीं कर रहा । ऐसेमें केंद्र शासनका क्या औचित्य रह जाता है ? क्या भाजपा उसे कश्मीर बननेकी प्रतीक्षा कर रहा है ?
———-
नेपालकी सीमासे सटे उत्तरप्रदेशके जनपदोंमें बृहद स्तरपर आतंकियोंको धन उपलब्ध करानेकी सूचनाके पश्चात योगी शासनने जांचके आदेश दिए हैं । शासनको सीमासे सटे २५७ मस्जिद-मदरसोंमें इसका सन्देह है, जिसके पश्चात इन मस्जिद-मदरसोंपर गुप्तचर विभाग दृष्टि रखे हुए है ।
योगी शासन इन अथित धार्मिक स्थलोंको, जो केवल आतंकको पोषित करते हैं, उन्हें बन्द करनेकी दिशामें आगे बढे, यही राष्ट्रके हितमें है ! और यदि गुप्तचार विभाग इसपर दृष्टि बनाये हुए है तो इसका प्रसार क्यों किया जा रहा है, यह समाचारके रूपमें कैसे आ गया ? क्या इससे आतंकी सतर्क नहीं हो जाएंगे ।
Leave a Reply