उत्तिष्ठ कौन्तेय
१. मध्य प्रदेशके कमलनाथ सरकारपर पुन: प्रतिशोधकी भावनासे कार्य करनेका आरोप लगा है, जिसके अन्तर्गत आर्थिक अपराध प्ररोष्ठने (ईओडब्ल्यूने) ज्योतिरादित्य सिंधियाके बीजेपीमें सम्मिलित होनेके पश्चात, उनके विरुद्ध उस १० सहस्र कोटि रुपएके भूमि घोटाले प्रकरणमें पुन: अपनी जांच आरम्भ कर दी है, जिसकी ‘फाइल’ दो वर्ष पूर्व ही बन्द की जा चुकी थी !
यह आजके राजनेताओंकी अवसरवादिताको दिखाता है कि वे अपने दलके लोगोंके बडे-बडे भ्रष्टाचारके दोष भी मिटा देते हैं ! ऐसी निकृष्ट राजनीतिका अब अन्त होना चाहिए !
———-
२. देहली उपद्रवमें गुप्तचर विभागमें कार्यरत अंकित शर्माकी हत्याके आरोपमें देहली पुलिसके विशेष विभागने ‘मूल्ला’को बन्दी बनाया है । पूछताछमें उसने बताया कि अंकितकी हत्यासे पूर्व धर्म जाननेके लिए उसे निर्वस्त्र किया गया, तत्पश्चात उसके मुखपर काला वस्त्र डालकर ६ धर्मांधोंने २ से ४ घंटों तक उसके शरीरको चाकुओंसे मारा ! ‘आप’के पार्षद ताहिर हुसैनके घरमें उपस्थित आतंकियोंने अंकितके साथ दो अन्य हिन्दू युवकोंको भी भीतरकी ओर खींचा; किन्तु वे दोनों किसी प्रकार भागनेमें सफल हो गए !
अंकित शर्माकी इस प्रकारकी हत्यासे स्पष्ट होता हैं कि यह हत्या नहीं, वरन जिहाद किया गया है, जो जातियोंमें खंड-खंड हुए हिन्दुओके लिए चेतावनी है; अतः हिन्दू अब एक होकर जिहादियोंसे सतर्क रहे और मुखर होकर सामने आएं !
———-
३. तमिलनाडुमें पोथानुर निवासी व हिन्दू मुनानीके जिला सचिव ३३ वर्षीय एम. आनन्दपर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियोंद्वारा तब आक्रमण किया गया, जब वे ‘सीएए’के समर्थनमें आयोजित जनसभासे वापस घर आ रहे थे ! उनके सिरपर लोहेकी छडसे आक्रमण किया गया । हिन्दू मुनानीने बताया कि आक्रमण करनेवालोंमें एक नाम नौशाद है । ‘मुनानी’ने वामपन्थी दलों, डीएमके और कांग्रेसपर मुसलमानोंका समर्थन करनेका आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि राज्यमें जिहादियोंको आश्रय दिया जाता रहा है और यदि यह नहीं रोका गया तो यह राज्यको नष्ट कर देंगें !
मुसलमानों व आतंकियोंका समर्थन करनेवाले ‘डीएमके’ व वामपन्थी दलोंका भारतसे समाप्त होना अति अनिवार्य हो गया है, तभी दक्षिण भारतकी राजनीति परिवर्तित हो सकती है और हिन्दुओंकी रक्षा हो सकती है; अतः हिन्दू एक होकर इन हिन्दूद्रोहियोंको सत्तासे बाहर करें !
———-
४. भारतीय परिधानोंके (वस्त्रोंके) सन्दर्भमें विश्वभरमें शालीनताकी उपाधिसे विभूषित हैं; किन्तु यही शालीनताका परिधान देहलीमें एक महिलाके लिए उस समय समस्या बन गया जब उसे साडी पहननेके कारण ‘क्यलिन एन्ड आईवी’ नामक भोजनालयमें प्रवेश पानेसे रोका दिया गया ! वहां उपस्थित कार्यरत कर्मचारीने उन्हें इस सन्दर्भमें यह उत्तर दिया कि ऐसे भारतीय परिधानोंमें उनके यहां प्रवेश निषेध है ।
महिलाओंद्वारा साडी धारण करना भारतीय संस्कृतिकी चिरकालसे चली आ रही परम्परा है । भोजनालयद्वारा ऐसी कृति युवाओंमें भारतीय परिधानोंके प्रति तिरस्कारकी भावना उत्पन्न करती है; अतः ऐसे भोजनालयोंका बहिष्कारकर इनपर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए ।
———-
५. मेरठके पंचाली खुर्दसे मुसलमान परिवारद्वारा एक हिन्दू व्यक्ति रामचरित्रके परिवारको प्रताडित करनेका प्रकरण उजागर हुआ है । शब्बीर नामक जिहादीने हिन्दू परिवारके पालतू कुत्तेको पीट-पीटकर मार डाला । पुलिसद्वारा कोई कार्यवाही न करनेपर सारा परिवार गांवसे पलायन करनेका विचार कर रहा है । परिवारका आरोप है कि मुस्लिम-बहुल क्षेत्र होनेके कारण, पुलिस उनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं करती है । परिवारने बताया कि रामचरित्र गांवमें नहीं रहते हैं तो इस मध्य उन्हें मुसलमानोंसे बार-बार चेतावनी और उत्पीडनसे जूझना पडता है ।
जिहादियोंके कुकृत्य दिन-प्रतिदिन उजागर हो रहे हैं । मुसलमान बहुल होते ही ये हिन्दुओंको प्रताडित करते हैं; अतः हिन्दुओंने ऐसे लोगोंसे किसी प्रकारका व्यवहार नहीं करना चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि उनके क्षेत्रमें जिहादी न बढे !
(१४/०३/२०२०)
Leave a Reply