उत्तिष्ठ कौन्तेय


१. देहलीके जाफराबादमें नागरिकता विधानके (कानूनके) विरोधमें सोमवार, २४ फरवरीको जिहादी पुनः हिंसक हो गए और पुलिसपर पथराव किया तथा अनेकानेक वाहनोंमें व ‘पेट्रोल पम्प’में भी आग लगा दी ! इस हिंसामें एक पुलिसकर्मी रतन लालकी मृत्यु हो गई और २७ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं !
   यह विरोध प्रदर्शन नहीं, वरन स्पष्ट आतंक है, जिसे हमारे नेतागण अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं, जो अत्यन्त दुःखद व लज्जाजनक है !
———-
२. बंगालके पूर्वी मिदनापुर जनपदके हल्दियामें हुगली नदीके तटपर १८ फरवरीको उत्तर २४ परगनाके न्यू बैरकपुरकी रहनेवाली ४० वर्षीय रमा डे और २२ वर्षीय रिया डेके शव मिले ! पुलिसने रविवार, २३ फरवरीको इस प्रकरणमें शेख सद्दाम हुसैन और मंजूर आलमको बन्दी बनाया है । दोनों दुर्गाचकके रहनेवाले हैं । जांचके पश्चात पुलिस प्रकरण सुलझानेमें सफल रही । बताया जा रहा है कि सद्दामके रियाके साथ प्रेम सम्बन्ध थे । जब उसने विवाहका दबाव डाला तो जिहादीने अपने मित्रके साथ मिलकर हिन्दू युवतीकी हत्या कर दी !
   हिन्दुओंकी धर्मके प्रति अनभिज्ञता और बालिकाओंको धर्माभिमान न देनेकी वृत्ति, आज हिन्दू युवतियोंका जीवन नष्ट कर रही है ! कमसे कम अब तो हिन्दू जागृत हो !
———-
३. यूरोपमें स्थित स्लोवाकिया देशमें मुसलमानों व इस्लामपर वहांकी संसदने ही प्रतिबन्ध लगा दिया है और यह विधेयक पक्ष और विपक्ष दलद्वारा दो-तिहाई बहुमतसे पारित किया गया है । अब वहां कोई भी नागरिक स्वयंको मुसलमान पंजीकृत नहीं करवा सकता और धर्मकी सूचीमें अब इस्लामका नाम नहीं आएगा । उनका मानना था कि बढते हुए इस्लामिक कट्टरपन्थ और चरमपन्थके पीछे मस्जिदों और मदरसोंकी शिक्षा समाजमें घृणा उत्पन्न कर रही है ।
    मुसलमानोंको बसानेवाले यूरोपीय देश अब इसे समझने लगे हैं । भारत यह कब समझेगा, ज्ञात नहीं !
———-
४. भारतके गुप्तचर विभागने सूचना दी है कि भारतमें अवैध ढंगसे रह रहे रोहिंग्या मुसलमान अब नेपालमें जाकर रह रहे हैं और अबतक लगभग ३७८ रोहिंग्या मुसलमान नेपालमें बस चुके हैं । भूमि क्रयकर इन्हें बसानेके लिए बडे स्तरपर धन दिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि इसके पीछे जिहादी संगठन इस्लामिक संघ नेपालका (आईएसएन) हाथ बताया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि कुछ दिवस पूर्व ही गुप्तचर विभागने बताया था कि ‘आईएसआई’ने भारतमें आतंकी आक्रमण हेतु ‘रोहिंग्या’ मुसलमानोंका एक गुट सज्ज किया है, जिसमें लगभग ४० ‘रोहिंग्या’ मुसलमानोंको आतंकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है !
   भारत शासन त्वरित इस विषयपर कडा पग उठाए; अन्यथा यह देशके लिए वृहद संकट बनकर उभरेगा !
———-
५. ‘बॉलीवुड’ गीतकार हुसैन हैदरीने ‘ट्विटर’पर हिन्दुओंके व भारत शासनके विरुद्ध विष उगलते हुए कहा कि सवर्ण हिन्दुओंने समूचे देशको नष्ट किया है; परन्तु ज्ञान देनेमें, शालीनताका पाठ पढानेमें सब ऊपर हैं । घर-घर जाओ और चप्पल मार-मारकर बोलो कि भाजपाको ‘वोट’ न करें !
   आए दिन ये कट्टरपन्थी लोग हिन्दुओंको मारनेकी व हिंसाकी बाते करते हैं। इन्हें किसी भी कार्यवाईका कोई भय नहीं हैं; अतः हिन्दुओंने स्वयंकी सुरक्षा हेतु इनके विरुद्ध संगठित होना आवश्यक है ।
———-
६. महाशिवरात्रिके अवसरपर कोलकाताके ‘मेयर’ फिरहाद हकीमको सामाजिक जालस्थलपर एक ‘वीडियो’में भगवान शिवकी पूजा-अर्चना करते देख मौलवी सैयद इमाम सिद्दीकी भडक उठा और मुसलमान समुदायसे कहा कि शिव पूजाके पश्चात वह मुसलमान नहीं रहा है; अतः हकीमका सामाजिक बहिष्कार किया जाए !
   तथाकथित धर्मनिरपेक्ष हिन्दू इस घटनासे बोध लें कि अपने धर्मके प्रति कैसे निष्ठा रखी जाती है ?
———-
७. अलीगढके ऊपरकोटमें ‘सीएए’का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसमें मुसलमानोंने पुन: उपद्रव भडका दिया और प्रदर्शनकारियोंने इसी क्रममें ‘तुर्कमान गेट’पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मन्दिरपर पथराव कर दिया, जिसके पश्चात स्थिति तनावपूर्ण हो गई है !
   इससे, मुसलमानोंके मनमें हिन्दुओंके प्रति कितना विष भरा है ?, यह ज्ञात होता है !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution