उत्तिष्ठ कौन्तेय
कर्नाटकके कई नव निर्वाचित विधयाकके विरुद्ध प्रविष्ट हैं गम्भीर प्रकरण, भाजपा है इसमें सबसे आगे !
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और कर्नाटक इलेक्शन वॉचद्वारा जारी आंकडेके अनुसार २२१ विधायकोंपर किए गए विश्लेषणमें ७७ के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किए गए हैं । इनमेंसे ५४ के विरुद्ध हत्या, धोखाधडी और अपहरणके प्रयाससे जुडे गम्भीर आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किए गए हैं।
ब्योरेके अनुसार भाजपाके जहां ४२ विधायकोंके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किए गए हैं, वहीं कांग्रेसके २३ विधायकों और जेडीएसके ११ विधायकों विरुद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किए गए हैं। भाजपा इस विषयमें भी सबसे आगे है कि उसके २९ विधायकोंके विरुद्ध गम्भीर आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं । कांग्रेसके १२ और जेडीएसके ८ विधायक गम्भीर आपराधिक प्रकरणका सामना कर रहे हैं।
यह है आजके लोकतन्त्रका खरा स्वरूप, वस्तुतः यह लोकतन्त्रके पतनकी और संकेत कर रहा है, जिसके पश्चात २०२३ से हिन्दू राष्ट्रकी आदर्श राष्ट्र प्रणाली आरम्भ होगी।
Leave a Reply