काशी विश्वनाथ मन्दिरके पक्षकार हरिहर पाण्डेयको जिहादी यासीनने दी हत्याकी धमकी


११ अप्रैल, २०२१
 
      काशी विश्वनाथ मन्दिरसे सम्बन्धित विवादमें गुरुवारको वाराणसीके ‘सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक’ न्यायालयने विवादित ज्ञानव्यापी परिसरके पुरातात्त्विक सर्वेक्षण करवानेका आदेश दिया है । इस निर्णयके उपरान्त जब ८ अप्रैलको मन्दिर पक्षके वादी हरिहर पाण्डेय अपने घर पहुंचे, तो उन्हें दूरभाषपर किसी यासीन नामक व्यक्तिने हत्याकी धमकी देते हुए कहा कि आप न्यायालयमें तो विजयी हुए हैं; परन्तु ‘एएसआई’वाले मन्दिरमें प्रवेश नहीं कर सकेंगे । यासीनने कहा कि आपकी और आपके सहयोगियोंकी हत्या कर दी जाएगी ।
      हरिहर पाण्डेयने पुलिसको इस घटनासे अवगत करवाया । दशाश्वमेध ‘सीओ’ अवधेश पाण्डेयने बताया कि दो पुलिसकर्मियोंको उनकी सुरक्षा हेतु भेज दिया गया है तथा पुलिस यह ज्ञात करनेका प्रयास कर रही है कि यह दूरभाष किसने और कहांसे किया ?
    हमारे अनेकानेक मन्दिरोंको नष्टकर मुसलमानोंने अपनी मस्जिदें अथवा मजारें स्थापित कर दी हैं । पुराततत्त्व विभागके शोधमें सत्य ज्ञात होगा; इसीलिए धर्मान्ध विचलित हैं । हमें पूर्ण साहसके साथ अपने सभी देवस्थान पुनः प्राप्त करने हैं; अतः यह निर्णय स्वागत योग्य है । ऐसी धमकियोंके विषयमें शासन हस्तक्षेप करे व जिहादीपर कठोर कार्यवाही करे, यह सभी हिन्दुत्वनिष्ठोंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution