हिन्दू परिवारको प्रलोभन देकर, ईसाई बनानेवाले तीन सदस्योंको बनाया गया बन्दी
०४ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशमें वाराणसीके कराखियांव गांवमें तीन ईसाई प्रचारकोंको बन्दी बनाया गया है । गांववासियोंने उन तीनोंको पकडकर पुलिसको सौंप दिया है । इनमें दो पुरुष नील तुरै और विजय कुमार तथा उसकी पत्नी वाराणसी जनपदके क्रमश वीरभानुपुर गांव तथा भाऊपुर गांवके निवासी हैं । इन तीनोंने गांवके निर्धन परिवार लालजी विश्वकर्माको धन, अच्छी शिक्षा और संरक्षण हेतु प्रलोभन दिया और उन्हें ईसाई बननेके लिए दबाव डाला । हिन्दू जागरण मंचके मन्त्री गौरीश सिंहने त्वरित पुलिसको सूचितकर, तीनों प्रचारकोंको उन्हें सौंप दिया । पकडे जानेपर उनके पाससे ईसाई पन्थसे जुडी पुस्तकें प्राप्त हुईं और उन्होंने धर्मान्तरण करानेके प्रयासको स्वीकार भी कर लिया ।
ईसाई प्रायः सर्वप्रथम निर्धनोंका धर्म परिवर्तन करनेका प्रयास करते हैं, जिससे हिन्दुओंकी सङ्ख्या न्यून हो सके । धन, शिक्षा और धर्माभिमानके अभावमें निर्धन शीघ्र नियन्त्रणमें आ जाते हैं । सत्ताधारी देशभक्तोंद्वारा इन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूपसे सुदृढ बनाने हेतु प्रयास करना होगा; अन्यथा देशकी दुर्दशा करनेवाले अवसरवादी सर्वनाश करते रहेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply