घरके वास्तुको कैसे बनाएं आश्रम समान चैतन्यमय एवं उससे होनेवाले लाभ (भाग – ४)


१. अपने भण्डारकक्षको (स्टोररूम) सदा व्यवस्थित रखें, उसमें सूर्यका प्रकाश एवं हवा हेतु समय-समयपर वातायन (खिडकी) अवश्य खोलें । अनेक बार मैंने पाया है कि अनिष्ट शक्तियां घरके भण्डारकक्षमें अपना स्थान बनाकर सम्पूर्ण वास्तुमें काली शक्तिका प्रक्षेपण करती है; अतः उसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें !
२. अपने स्नानगृह एवं शौचालयोंको भी स्वच्छ रखें । यदि वह अस्वच्छ रहता है तो वहां भी अनिष्ट शक्तियां अपना स्थान बना लेती हैं और आपने सुना ही होगा कि वहांपर अपघात होनेसे त्वरित मृत्यु होती है, यदि वह स्थान भूतावेषित हो तो वहां दुर्घटनाएं होना स्वाभाविक है; इसलिए उसे भी स्वच्छ रखें एवं उसमें पर्याप्त वायु तथा सूर्यके प्रकाशका प्रवेश हो, इसका उसे बनाते समय ही ध्यान रखें । (वास्तु शास्त्र अनुसार इनका स्थान कहां होना चाहिए, यह सब हम आपको भविष्यके इसी श्रृंखला अन्तर्गत लेखमें बताएंगे ।)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution