बंगालमें केन्द्र शासनद्वारा कार्यवाही न होनेपर, विश्व हिन्दू परिषदने हिन्दुओंको स्वयं अपना रक्षण करनेकी कही बात
०५ मई, २०२१
बंगालमें हिन्दुओंकी हिंसाके विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषदने तत्काल कार्यवाही करनेकी मांग की है । वहांपर राजनीतिक मतभेदोंके कारण हिन्दुओंको मारा जा रहा है और उनकी धन-सम्पत्तिको लूटा और नष्ट किया जा रहा है । विश्व हिन्दू परिषदके अनुसार, वहांका हिन्दू समुदाय अति भयभीत है; क्योंकि बंगाल राज्यके विधान व्यवस्थाके उत्तरदायियोंने आंखें बन्द कर रखी हैं । तृणमूलके उपद्रवियोंने हिन्दुओंके घरों और मन्दिरोंको ध्वस्त किया है । महिलाओसे दुष्कर्म किया है; किन्तु स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनकर सब देख रही है । विश्व हिन्दू परिषदने राज्य शासनसे इस नरसंहारको रोकनेके लिए मांग की है ।
मनुष्यको अपनी रक्षाका नैसर्गिक अधिकार प्राप्त है । यदि शासन अपने नागरिकोंकी सुरक्षा नहीं करता है तो नागरिकोंको अपनी सुरक्षा करनेका अधिकार होना ही चाहिए । विश्व हिन्दू परिषदकी मांग उचित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply