मई ८, २०१९
भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और भारतमें सबको अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रता है । सबको अपने पसंदके नेताके समर्थनकी स्वतन्त्रता है । इसी स्वतन्त्रताका प्रयोग झारखण्डके धनबादमें एक बालकने किया । राहुल गांधीका झारखण्डके धनबादमें एक रोड शो था, जिसमें एक बालकने नरेन्द्र मोदीका मुखौटा (मास्क) पहना हुआ था ।
पुलिस वालेकी राहुल गांधीके रोड शोमें ड्यूटी लगी थी, पुलिस वालेने इस बच्चेको देखा तो उसने इस बच्चेपर बल दिखाते हुए बिना अपराध उसे थप्पड मार दिया और उसका ‘मास्क’ गिरा दिया ।
पुलिस वालेके इस कृत्यको देख बच्चा सहम गया, इसके पश्चात भी उसने नीचे गिरे नरेन्द्र मोदीके ‘मास्क’को पुनः उठा लिया और वो वहांसे चला गया ।
पुलिसने थप्पड मारकर कहा कि ‘चौकीदार चोर है’ कहो और भाजपाकी महिला कार्यकर्ताओंको अपशब्द कहे !!
https://twitter.com/ExSecular/status/1126041269426241536
“यह आजकी राजनीतिके सत्यको दिखाता है । पुलिसका कार्य होता है, नागरिकोंकी रक्षा करना; परन्तु झारखण्ड पुलिस नागरिकोंकी नहीं, वरन नेताओंकी रक्षक सिद्ध होती दिख रही है और अब तो न केवल तनसे वरन मनसे भी नेताओंकी रक्षक सिद्ध हो रही है । जिस पुलिसके मनमें नेताके नामके पीछे इतनी निष्ठा है, वो न्याय कैसे कर पाएगा ? वह तो उन्हींकी रक्षा कर पाएगा जो ‘चौकीदार चोर है’ बोलेगा ! प्रजातन्त्रकी रक्षाकी शपथ लेकर नेताओंकी रक्षा करते ऐसे रक्षाकर्मियोंपर धिक्कार है ! जबतक यह स्थिति परिवर्तित नहीं होगी, वैधानिक व्यवस्थाको ठीक कर पाना असम्भव है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply