जून २८, २०१८
अयोध्यामें राम मन्दिर निर्माणको लेकर अयोध्याके सन्त अब मुखर होने लगे हैं । रामललाके मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दासने कहा कि बीजेपी अब रामललाको भूल चुकी है ! भाजपाको सत्ताका अभिमान होने लगा है, जिसके कारण अयोध्यामें राम मन्दिर निर्माणको भुला चुकी है ।
सत्येन्द्र दासने कहा कि जिस तरहसे रावण और कंसको अभिमान हुआ था और उनका विनाश हुआ, उसी तरहसे बीजेपीको भी अभिमान हो गया है और अब वह विनाशकी तरफ बढ रही है ! रामललाके मुख्य पुजारीने कहा कि केन्द्र व कई राज्योंमें भाजपाकी सत्ता रामललाकी देन है । रामललाके आशीर्वादके कारण ही भाजपा पूरे देशमें राज्य कर रही है ।
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी राम भक्तोंको भ्रमित कर रही है, कभी उच्चतम न्यायालयमें प्रकरण विचाराधीनके नामपर तो कभी धैर्य रखनेके नामपर ! भाजपाकी यह भाषा राम भक्तोंको ठगने वाली है । आचार्य सत्येन्द्र दासने कहा कि अयोध्यामें राम मन्दिरका निर्माण आरम्भ नहीं हुआ तो २०१९ का मतदान भाजपाके लिए कठिन होगा !
स्रोत : न्यूज18इण्डिया
Leave a Reply