सितम्बर ८, २०१८
पुराने नगरमें जुमेकी नमाजके पश्चात हिंसा भडक उठी । सुरक्षा बलोंपर भारी पथराव किया गया । इस बीच पुलिसने चार पत्थरबाजोंको बन्दी बनाया है । नौहट्टा स्थित एतिहासिक जामिया मस्जिदमें शुक्रवारको जुमेकी नमाजके पश्चात कुछ युवा मस्जिद परिसरके बाहर एकत्रित हुए और स्वतन्त्रताके हकमें नारेबाजी आरम्भ कर दी ! युवाओंने इस्लामिक ध्वज भी लहराए । वहां उपस्थित सुरक्षा बलके जवानोंपर पत्थरबाजी भी आरम्भ कर दी । भीडको तितर-बितर करनेके लिए आंसू गैसके गोले दागे गए । काफी देरतक झडपके चलते आस-पासके क्षेत्रोंमें स्थिति तनावपूर्ण बने रहे ।
सूत्रोंके अनुसार पुलिसने एक रणनीतिके अन्तर्गत अपने दो जवानको साधारण वस्त्रोंमें प्रदर्शनकारियोंके मध्य रखे थे, जिन्होंने चार पत्थरबाजोंको बन्दी बना लिया । पुलिसके अनुसार पकडे गए युवा प्रेरककी भूमिका निभाते थे । लोगोंने बताया कि पुलिसके एक जवानके पास बन्दूक थी, जिसने इन दोनों पत्थरबाजोंको पकडा । इसके पश्चात अन्य जवान भी पहुंच गए ।
‘जेकेएलएफ’के समर्थकोंने जुमेकी नमाजके पश्चात श्रीनगरके मायसूमा क्षेत्रमें यात्रा निकाली । यह उन्होंने दक्षिण कश्मीरके पुलवामामें मारे गए लोगों और राज्यसे बाहरके विभिन्न कारावासमें बन्द कश्मीरी बन्दियोंकी दुर्दशाके विरोधमें निकाला ।
“इन तथाकथित धार्मिकोंपर व संस्थान जहांसे ये धर्मकी घुट्टी लेते हैं, शासन त्वरित प्रतिबन्ध लगाए !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply