१३ रोगी चिकित्सालयमें जलकर मृत हुए, महाराष्ट्रके स्वास्थ्य मन्त्रीने कहा – ‘यह राष्ट्रीय समाचार नहीं’ 


२३ अप्रैल, २०२१
    यह घटना शुक्रवार भोरमें मुम्बईके विरार स्थित विजय वल्लभ चिकित्सालयमें वातानुकूलकमें ‘शॉर्ट-शर्किट’के कारणसे आग लगनेसे हुई, जिससे गहन चिकित्सा इकाईमें (आईसीयूमें) उपचार करा रहे १७ में से १३ रोगियोंकी कष्टप्रद मृत्यु हो गई । प्रश्न पूछे जानेपर महाराष्ट्रके स्वास्थ्य मन्त्री राजेश टोपेने कहा, ”हम प्राणवायुके विषयमें चर्चा करेंगे, ‘रेमडेसिविर’के विषयमें चर्चा करेंगे, यह घटना जो घटी है वो राष्ट्रीय समाचार नहीं है  । पत्रकारोंको ये वक्तव्य देते समय राष्ट्रके सर्वाधिक ‘कोरोनावायरस’ प्रभावित राज्यके स्वास्थ्य मन्त्री बिना मुखावरण लगाए दिखाई दिए ।
    उन्होंने कहा राज्य शासनकी ओरसे ५  लाख रुपए और महानगरपालिकाकी ओरसे ५ लाख रुपए कुल १० लाख रुपएकी सहायता दी जाएगी । टोपेने कहा कि इस घटनाकी विस्तृत जांचकी जाएगी और विवरण १०  दिवसमें प्राप्त करके दोषियोंके विरुद्ध कार्रवाईकी जाएगी।
    महाराष्ट्रमें मात्र दो दिवसके मध्य ही यह चिकित्सालयमें दुर्घटनाके कारणसे ये ‘कोविड’ रोगियोंकी मृत्युकी द्वितीय बडी घटना है। इससे पूर्व महाराष्ट्रके नासिकमें २१ अप्रैल २०२१, बुधवारको ‘टैंकर’से प्राणवायु का रिसाव होनेके कारणसे २४ ‘कोरोना’ रोगियोंकी मृत्यु हो गई थी। यह घटना नासिकके जाकिर हुसैन चिकित्सालयमें घटी थी।
     सत्तलोलुप राजनेताओंको लोगोंकी मृत्युका समाचार अपने सिंहासनके समक्ष तथ्यहीन दिखाई देता है । ऐसे हृदयहीन राजनेताओंको अब पाठ पढानेका समय आ गया है । हिन्दू राष्ट्र ही वो पाठशाला होगी जिसमें ऐसे सभी लोगों को दण्ड दिया जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution