२४० वर्षोमें प्रथम बार काशी विश्वनाथ मन्दिरमें आरम्भ हुआ कुम्भाभिषेक !


जुलाई ३, २०१८

लगभग २४० वर्षोके नव इतिहासमें प्रथम बार काशी पुराधिपति बाबा ‘श्री काशी विश्वनाथ’का दरबार कुम्भाभिषेकसे ऊर्जित किया जा रहा है । दक्षिण भारतकी तरह ४ दिवसतक होने वाले इस अनुष्ठानको ‘कांची कामकोटि पीठ’के शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वतीकी देखरेखमें २०० ब्राह्मण पूर्ण करेंगे !

‘श्रीकाशी विश्वनाथ’ मन्दिरके इन्दौरकी महारानी रहीं अहिल्याबाई होल्करद्वारा कराए जीर्णोद्धारके पश्चात २४० वर्षोके नव इतिहासमें प्रथम बार यहां ‘श्री काशी विश्वनाथ’का कुम्भाभिषेक हो रहा है । सोमवारको देर शाम इन अनुष्ठान कराने वाले दक्षिण भारतके यजमान सुबू सुन्दरमको विधि विधानसे संकल्प दिलाया गया । इसके साथ ही अनुष्ठान आरम्भ हो गया । यह अनुष्ठान ५ जुलाईतक चलेगा । अनुष्ठान ‘कांची कामकोटि पीठ’के शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वतीकी देखरेखमें काशी और दक्षिण भारतीय ब्राह्मण स्वर्णशिखरसे लेकर गर्भगृहतक यह अनुष्ठान सम्पन्न कराएंगे !

दक्षिण भारतमें प्रत्येक १२ वर्षपर मन्दिरोंकी सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रताको बनाए रखनेके लिए ये कुम्भाभिषेक अनुष्ठान किया जाता है । कुम्भाभिषेकमें गंगा तटसे कलश यात्रा आरम्भ होगी । बाबाके मन्दिरमे गंगाके जलकी लगभग १३ विधिसे पूजाकी जाएगी । २००-विद्वान ब्राह्मण मन्त्रोच्चार और पूजन करेंगे । पांच जुलाईतक पूजनकी प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी । पांच जुलाईकी सुबहसे गंगा जलसे स्वर्ण शिखरसे कुम्भाभिषेककी प्रक्रिया आरम्भ होगी । काशी विश्वनाथ मन्दिरके इतिहासमें यहां कुम्भाभिषेक प्रथम बार हो रहा है !

स्रोत : न्यूज18इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution